आर्य के काफिले पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आर्य के काफिले पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

टिहरी। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने हनुमान चौक पर एकत्र होकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। जिसके बाद चौक पर भाजपा सरकार का पुतला भी दहन किया गया। बीते दिवस कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर बाजपुर में हमला किया गया। जिसके लिए कांग्रेसियों ने भाजपा की लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार बताया। इस मौके पर एकत्र हुये कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के राज में पूर्व मंत्री ही जब सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों के क्या हाल होंगे। कहा कि भाजपा के शासन में तानाशाही के साथ ही कानून व्यवस्था इस कदर लचर हो गई है कि पूर्व मंत्री व उनके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आस-पास के लोग यदि उन्हें नहीं बचाते तो जान जा सकती थी। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुये कांग्रेसियों ने भाजपा के प्रति रोष जाहिर करते हुये राष्ट्रपति से भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेसियों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, मुरारी लाल खंडवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली, सतीश चमोली, सेवा दल की आशी रावत, शैलेंद्र कांत, पुष्कर पंत, सोहन सिंह रावत, इमरान, गोलू, सुमित, खुशी लाल, संजय रावत, राहुल पंवार, किशोर मंद्रवाल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *