कांडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया चुनाव प्रबंधन समिति जिलाध्यक्ष का स्वागत  | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया चुनाव प्रबंधन समिति जिलाध्यक्ष का स्वागत 

बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रबंधन समिति जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट का कांडा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। खंतोली में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। उन्होंने कहा कि भट्ट को जो जिम्मेदारी मिली है वह उसमें खरा उतरेंगे और चुनाव में जिले की दोनों विधानसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। डबल इंजन से लोगों भरोसा उठ गया है। महंगाई और बेरोजगारी से हर कोई परेशान है। सभी की निगाहें अब कांग्रेस पर टिकी है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिपं सदस्य पूजा आर्या, गोपा धपोला ब्लॉक अध्यक्ष दीप कांडपा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल वीरेंद्र नगरकोटी, राजेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *