महंगाई के विराध में कांग्रेस ने निकाली गैस सिलेंडर की शवयात्रा | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

महंगाई के विराध में कांग्रेस ने निकाली गैस सिलेंडर की शवयात्रा

 

देहरादून। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकाली गई। केंद्र सरकार को महंगाई रोकने में नाकाम बताया। कैंट विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर कांग्रेस ने अलग-अलग प्रदर्शन किया। प्रेमनगर बाजार में गैस सिलिंडर की शवयात्रा निकाली गई तो बल्लूपुर चैक पर सरकार का पुतला दहन किया गया। वहीं, महिला कांग्रेस ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से गैस सिलिंडर समेत दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम कम करने की मांग की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों नें कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रमेश कुमार मंगू, राजीव पुंज मीना रावत, हरेन्द्र चैधरी, मुकेश चैहान, गुलशेर मोहम्मद, भावन डोरा, राजू मौर्य, किशनपाल सिंह, राजकुमार यादव, थपलियाल, साकेत लूथरा, आशीष रावत, राजेश शर्मा, महिपाल शाह, विकास शर्मा, नीरज नेगी, प्रदीप कुमार, मोहित ग्रोवर, राजेश शर्मा, राजेश बाली, कुलदीप नरूला, राहुल तलवार, मंजू थापा, तरुण चक्रवाती, रीता ग्रोवर, हरपाल सिंह, अखिल पंवार, आशीष देसाई, अनु शर्मा, प्रदीप कुमार, सुखपाल गांधी, साकेत लूथरा, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *