कांग्रेस ने सेलाकुई में रैली निकाली यूपी सरकार का पुतला फूंका  | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस ने सेलाकुई में रैली निकाली यूपी सरकार का पुतला फूंका 

विकासनगर। लखीमपुर खीरी की घटना और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस ने सेलाकुई में रैली निकाली और जमनपुर चौक पर प्रदर्शन कर यूपी सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र, यूपी और उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर जमनपुर चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद ने कहा कि भाजपा की सरकारें तानाशाही रवैया अपना रही हैं। कहा कि देश के अन्नदाता के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों के ऊपर कार चलाकर उनकी हत्या कर डाली। पीड़ितों का दर्द सुनने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री को हिरासत में लिया। कहा कि आम चुनाव सामने आने पर अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए भाजपा की सरकारें विरोधी राजनीतिक दलों का दमन करने व लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारु हो गये हैं। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड जैसे शांत राज्य में रासुका लगाने का तुगलकी फरमान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने जारी किया है। कहा कि यह तानाशाही नहीं है तो क्या है। जनता की आवाज को कुचलने का काम भाजपा की सरकारें कर रही हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदर्शनकारियों में गुलफाम जान, हाजी अमजद खान, राजू तोमर, नगर अध्यक्ष अमित पंवार, रमेश, पूर्व जिपं सदस्य रमेश चंद आजाद, ब्लॉक अध्यक्ष मेघ सिंह, मोमीन, शहजाद, शोयब अली, साकिब मलिक, अमन खान, राशिद, नाजिम, हरीदर्शन शर्मा, मंजीत, हाजी समीर, मोहम्मद अली, महफूज, शाजेब, मोहम्मद हुसैन, रहिस अहमद, शाहजहां, कल्लूराम, दीपक, राकेश, राहुल, इमरान, आशु, मोहम्मद आरिफ, कुलदीप, जोगेन्दर आदि शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *