कांग्रेस ने किया बिन्हार में संवाद कार्यक्रम आयोजित   | Jokhim Samachar Network

Saturday, January 25, 2025

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस ने किया बिन्हार में संवाद कार्यक्रम आयोजित  

विकासनगर। विकासनगर के अति पिछड़ा क्षेत्र बिन्हार में कांग्रेस की ओर से ग्रामीणों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बढ़ती महंगाई पर आक्रोश जताते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को प्रदेश के विकास के लिए बाधा करार दिया।
जन संवाद कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व काबिना मंत्री ने बताया कि ग्रामीण बढ़ती महंगाई को लेकर परेशान हैं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन काल में शहर से लेकर गांव तक की महिलाओं का रसोई का बजट बढ़ गया है। रसोई गैस, रिफाइंड तेल, सरसों तेल का दाम बढ़ने से दैनिक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले ग्रामीणों के सामने आर्थिक दिक्कतें पैदा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बिन्हार क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जूनियर हाईस्कूल मदर्सू में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति भाजपा सरकार का ध्यान नहीं है। भाजपा की सरकार सिर्फ शहरों के विकास का दावा कर रही है, जबकि शहरों में भी विकास धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। कहा कि गांव, ग्रामीण, खेत, किसान का विकास सिर्फ कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है। पूर्व काबिना मंत्री ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए बिन्हार के 25 परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि बिन्हार क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान बलवंत सिंह, चरण सिंह, भुरु, कुसुम, कांति देवी, नारो देवी, रेशमा देवी, मीना देवी, खेम सिंह, लेहमन सिंह, दिनेश, मनजीत, विरेंद्र, चंद्रपाल तोमर, नवीन, अभिनव ठाकुर, नरेश पुंडीर, इतेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *