कांग्रेस ही विकास का पर्याय  : प्रीतम सिंह | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस ही विकास का पर्याय  : प्रीतम सिंह

विकासनगर। विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही चकराता विधान सभा क्षेत्र में लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल ग्रामीणों को अपने पाले में चुनाव से पूर्व अपनी स्थिति मजबूत करने की कवायद में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को चकराता विधायक और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कई ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। चकराता विधायक ने कहा कि कांग्रेस ही विकास का पर्याय है। कांग्रेस के पास प्रदेश के समावेशी विकास की सोच है। जबकि भाजपा ने विकास को सिर्फ कुछ लोगों तक ही केंद्रित कर रखा है। आम आदमी तक विकास की किरण नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। जो लोग चुनाव के दौरान भाजपा को फायदा पहुंचाते हैं, उन्हीं लोगों के हित के बारे में भाजपा सोचती है। कहा कि भाजपा के पास साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता को बताने के लिए नहीं हैं। जितना काम सरकार ने अपने कार्यकाल में किया है, उससे दुगना काम कांग्रेस विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में किया है। उन्होंने कहा कि चकराता विधान सभा के लोग हर दिन कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं। गुरुवार को कालसी ब्लॉक के उभरेऊ-बागी के ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़कर विधान सभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूती प्रदान की है। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय नेगी, भगत राम, जगतराम, गोपाल सिंह, छोटन सिंह, नारायण सिंह, सबल सिंह, चतर सिंह, पप्पू, भोला, प्रभु दयाल, खजान, चैतू, दर्शन चौहान, कल्याण सिंह, अतर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *