दो तिहाई बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार: सारस्वत | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

दो तिहाई बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार: सारस्वत

ऋषिकेश। कांग्रेस-भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने भाजपा सरकार पर पलायन रोकने में असफल रहने का आरोप लगाया है। कहा कि बीते पांच साल में उत्तराखंड से छह लाख से अधिक लोगों ने पलायन किया है। दावा किया की दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी। सोमवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने ऋषिकेश विधायक पर अपनी विधायक निधि खर्च न कर पाने का आरोप लगाया। जिससे विकास कार्य में खर्च होने वाला पैसा लैप्स हो गया है। क्षेत्र में विकास न होने से लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे है। ऋषिकेश विधानसभा में छात्राओं के लिये अलग डिग्री कॉलेज नहीं बन पाया, पॉलीटेक्निक, आईटीआई नहीं खुली, गंगा की जलधारा भी घाट पर नहीं आ पाई। इसलिये अब जनता ऋषिकेश विधायक का भी पलायन कराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में योग्य प्रत्याशियों की भरमार है। जिन्होंने ऋषिकेश सीट से टिकट का दावा किया है। इस बार ऋषिकेश से भी कांग्रेस प्रत्याशी की ही जीत निश्चित है। जिसे भी टिकट मिला कांग्रेस एकजुट होकर जीत के लिए काम करेगी। सारस्वत ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि उनकी सरकार आई तो यहां का पानी और जवानी को रोकने का काम करेंगे। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां पलायन कराने वाली रही है। कहा कि बीते पांच साल में सरकार पांच बड़े काम नहीं गिना सकती है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, पार्षद राकेश मियां, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश गावडी, सरन शर्मा, संजय उपाध्याय, दीनदयाल राजभर, राहुल शर्मा,राघव भटनागर आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *