कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सीएम धामी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, इन मामलों पर सौंपा ज्ञापन   | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सीएम धामी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, इन मामलों पर सौंपा ज्ञापन  

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश में हुए विभिन्न भर्ती घोटालों, भू-कानून, हरिद्वार में हुए जहरीले शराबकांड, पुलिस कर्मी ग्रेड पे तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा के मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन मामलों में ज्ञापन भी सौंपा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री एवं भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, भारत जोड़ो यात्रा की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मीडिया कोआर्डिनेटर देहरादून राजेश चमोली, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डा. जसविन्दर सिंह गोगी शामिल थे।
कांग्रेस ने ग्रेड पे पर सरकार को घेरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पुलिस कर्मियों के लिए 4200 ग्रेड पे का पद सृजित करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कर्मियों से वादाखिलाफी की है। एक बयान जारी कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों के स्वजन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में यह आश्वासन दिया था कि चुनाव की अधिसूचना से पहले उनकी समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा। जब चुनाव के बाद भी घोषणा नहीं हुई तो स्वजन ने इस मसले पर मोर्चा खोला। इस पर भी सरकार ने दमनात्मक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को जो 4200 रुपये ग्रेड पे देने का शासनादेश हुआ है, वह प्रस्ताव वे दो साल पहले ठुकरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये निर्णय न तो पुलिसकर्मियों को स्वीकार्य है और न ही विपक्ष को ही स्वीकार है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *