कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा फिर शुरू | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा फिर शुरू

देहरादून। मौसम की वहज से रोका गया कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का पहला चरण देहरादून जिले के कालसी से शुरू किया गया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रविवार को कालसी से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल और सूर्यकांत धस्मान की मौजूदगी में यात्रा का पहला चरण फिर शुरू किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के कार्यकाल मंे जनता पूरी तरह से त्रस्त है। भाजपा सरकार को जनहितो से कोई सरोकार नही है। यह सरकार सत्ता में सुख भोगने आयी है। जिससे प्रदेश की जनता मंे हताशा और निराशा का माहोल है। उन्हांेने कहा कि आगामी लोस चुनाव मंे देश की जनता भाजपा की जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड फैंकेगी। बता दें कि 21 जनवरी को हनोल से उत्साह के साथ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरू हुई थी। जिस पर मंगलवार को मौसम की मार पड़ गई थी। कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण परिवर्तन यात्रा को रोक देना पड़ा। यात्रा के पहले चरण में 23, 24 और 25 जनवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। इन तीन दिनों में परिवर्तन यात्रा के चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी, लंबगांव, घनसाली, चंबा और टिहरी में कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *