कांग्रेस व भाजपा ने आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर निपटा दिया पूरा निकाय चुनाव    | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस व भाजपा ने आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर निपटा दिया पूरा निकाय चुनाव   

देहरादून। उत्तराखण्ड क्रांति दल के देहरादून से मेयर पद के प्रत्याशी विजय बौड़ाई ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर पूरा निकाय चुनाव निपटा दिया है। कांग्रेस और भाजपा के चुनाव प्रचार में नगर निगमों और निकायों के मुद्दे गायब है। हर बार की तरह यह दोनों दल इस बार भी दून की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि यूकेड़ी के पास दून के विकास का एक पूरा विजन है। अगर हमें जनता का सहयोग मिला तो हम 3 सालों में देहरादून की तस्वीर बदल देंगे देहरादून में महिला सुरक्षा एक बड़ा सवाल है आए दिन कुछ न कुछ सुनने को मिलता है शहर में मूल भूत सुबिधाओं का अकाल सा पड़ गया है यूकेडी चुनाव जीतने के बाद दून के निगम को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त करने का काम करेगी।
यूकेडी के मेयर पद के प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा दून के लोगों को छलने का काम किया है। नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले में तो भाजपा ने कांग्रेस से भी बाजी मार ली है। नगर निगम में भाजपा ने कभी डिप्टी मेयर तक नही बनने दिया। जबकि नगर निगम में डिप्टी मेयर की अहम भूमिका होती है। शहर के विकास से संबधित कई मामले डिप्टी मेयर के हाथों होते है। उन्होंने कहा कि दबाव के चलते आज तक सिर्फ दो डिप्टी मेयर बनाए गए विजय बौड़ाई ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के पास दून के नगर निगम के विकास के लिए कोई एजेंडा नही है। दोनों ही राजनीतिक दल एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे है। जहां भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी सिर्फ प्रदेश की त्रिवेन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदेश सरकार की विफलताओं को दिखाकर जनता से वोट मांग रहे है। चुनाव के नगर निगम में आम आदमी की समस्याओं का हवाला देने के लिए दोंनो ही राजनीतिक दल कुछ बोलने को राजी नही है। जिससे साफ जाहिर होता है कि यह दोनों ही दल देहरादून के निगम निगम में भ्रष्टाचार का सामराज्य स्थिापित कर सिर्फ धन बटोरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून शुरू से ही पढ़े लिखों का शहर माना जाता है। यूकेडी का पूरा विश्वास है कि अब इस बार दून की जनता इन दोनों दलों के झांसे में नही आने वाली। उन्होंने कहा कि यूकेडी दून के विकास व आम आदमी के हितों की सुरक्षा के एजेंडे को लेकर नगर निगम के चुनाव में उतरी है। उन्होंने कहा कि मै पूरे विश्वास के साथ वायदा करता हूं की अगर मै मेयर पद का चुनाव जीतता हूं तो यह सिर्फ और सिर्फ जनता की विजय होगी। क्योंकि मै चुनाव जीतने के बाद दून के जनता के सपनों को साकार करने का काम करूंगा। यूकेडी मेयर पद के प्रत्याशी ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा नगर निकाय के विकास की बात कर रही है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथ में दो मंत्री पद थे वो उन्हे ही नही भर पाए तो और क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नजर में सिर्फ और सिर्फ नगर निगम के योजनाएं है। जिनमें घपले घोटाले कर यह दोनों दल मोटी रकम कमा सकें। उन्होंने कहा कि यूकेडी आम आदमी के हितों को देखकर निगम से भ्रष्टाचार खत्म करने का काम करेगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *