सीएम पुष्कर सिंह धामी का भानियावाला में हुआ जबरदस्त स्वागत,उत्साहित भाजपाई बोले धामी के नेतृत्व में 2022 में छुएंगे जादुई आंकड़े | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सीएम पुष्कर सिंह धामी का भानियावाला में हुआ जबरदस्त स्वागत,उत्साहित भाजपाई बोले धामी के नेतृत्व में 2022 में छुएंगे जादुई आंकड़े

डोईवाला (आसिफ हसन) उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हरिद्वार जाते समय भानियावाला में रुके तो उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम से मुलाकात की।
उत्तराखंड के जोशीले युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले ही दिन के कार्य से सभी युवाओं को अपना मुरीद बना दिया है।
 डोईवाला के भानियावाला में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
 युवा मुख्यमंत्री को लेकर डोईवाला में भाजपा के साथ युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेताओं में भी बेहद उत्साह का माहौल था भाजपा के युवा नेता ईश्वर रौथान, संजीव सैनी, मनवाल नेगी, विनय कंडवाल, सरिता जोशी, प्रदीप बिस्ट के साथ सैकड़ों की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर सीएम धामी भी उत्साहित दिखे। स्वागत करने वाला में जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव सैनी, महामंत्री मनवर नेगी, वेद प्रकाश कंडवाल, नितिन बड़थ्वाल, सरिता जोशी, आशा सेमवाल, आरती लखेड़ा, अनीता अग्रवाल ,पूनम तोमर, वीर सिंह चौहान ,विक्रम नेगी, महेश पंत, संदीप नेगी ,प्रदीप नेगी, राजेश भट्ट, सुमित लोधी, जयदेव डोभाल ,उधम सिंह सोलंकी ,ईश्वर रौथान, अनुज जोशी, मनोज चौधरी ,कृष्णा तरियाल,दीपक नेगी,राकेश डोभाल सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपास्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *