सीएस ने प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सीएस ने प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय में  ध्वजारोहण किया। सचिवालय में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने-अपने दायित्वों का पालन करके हम प्रदेश, देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सेनानियों के त्याग और बलिदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए मुख्य सचिव ने कहा विषम परिस्थियों में हासिल आजादी तमाम देशों के लिए मिसाल बनी। एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के देशों ने हमारे स्वाधीनता संग्राम को अग्रणी माना। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन का पहला अध्याय 1947 में समाप्त हो गया। इसके बाद शुरू हुआ भूख, अशिक्षा, बीमारियों, अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष का अभियान। इस अभियान में भी काफी हद तक हम सफल हुए हैं। इससे पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। सचिवालय व्यवस्था विभाग द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई। मुख्य सचिव ने गीत प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *