शादी समारोह देख रही रहे बच्चे और महिलाएं छज्जा गिरने के कारण घायल | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

शादी समारोह देख रही रहे बच्चे और महिलाएं छज्जा गिरने के कारण घायल

रुड़की। छत से पड़ोस में चल रही शादी समारोह को देख रहे बच्चे और महिलाएं छज्जा गिरने के कारण घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पश्चिमी अंबर तालाब निवासी युवक की बारात मंगलवार को गयी थी। बुधवार को बारात वापस लौटी। वापसी के बाद घर में बहू के आने पर समारोह की रस्में चल रही थी। परिवार के लोग शाम को होने वाले रिसेप्शन की तैयारियों में भी जुटे थे। दुल्हन के आने के बाद की रस्मों को पड़ोस की कुछ महिलाएं और बच्चे एक मकान की छत के छज्जे पर बैठकर देख रहे थे। मकान पुराना बना हुआ है। इस दौरान अचानक छज्जा भरभराकर टूट गया। छज्जे पर बैठी महिलाएं और बच्चे नीचे गिर गयी। छज्जा गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घायल महिलाओं को एक निजी असपताल ले जाया गया। घायलों के नाम उषा, रिचा, रूपा, गुड्डन, बबीता, मनीषा, वारिस, काका आदि शामिल रहे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *