मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद

हरिद्वार। बृहष्पतिवार को हरिद्वार आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ओम घाट पहुंचे और मां गंगा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये मां गंगा से आशीर्वाद लिया।  इस अवसरं पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, दिनेश, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, नितिन गौतम, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर जुयाल सहित कई अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *