देहरादून। लोक गायक प्रीतम भरतवाण की ढोल सागर इंटरनेशनल एकेडमी के उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हुड़का बजाकर किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ढोल तो मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कांस की थाली बजाते नजर आए।
लोक गायक प्रीतम भरतवाण के जागर और ढोल सागर एकेडमी में लोक कला में प्रशिक्षित होने के इच्छुक युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को लोक संस्कृति से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। इसमें उत्तराखंड की लोक, संगीत लोक गायन, जागर, लोकगीत और ढोल सागर का संपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. सीपी जोशी मौजूद थे।