सीएम द्वारा मुहर लगने के बाद चंद्रा पंत पहुंचीं देहरादून | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सीएम द्वारा मुहर लगने के बाद चंद्रा पंत पहुंचीं देहरादून

देहरादून। पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत पर ही दांव लगाएगी। इस बात पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह कहकर मुहर लगा दी है कि उनका नाम पैनल में सबसे ऊपर है। जिसके बाद आज चंद्रा पंत देहरादून पहुंची हैं। वह यहां भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात करेंगी।
एक कार्यक्रम के दौरान चंद्रा पंत को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष प्रश्न उठा, तो उन्होंने कहा कि पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर है। चूंकि पार्टी में प्रत्याशी चयन की एक प्रक्रिया है और ये निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेता है। इसलिए नाम की घोषणा वहीं से होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और राज्यमंत्री रेखा आर्य की चुनाव संचालन समिति ने तीन नामों का पैनल तैयार करके केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। पार्टी दो नवंबर तक प्रत्याशी के नाम घोषणा कर सकती है। भाजपा के पैनल में कैबिनेट मंत्री के भाई भूपेश पंत और केदार जोशी के नाम भी बताए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी ने पैनल में शामिल नामों को गोपनीय रखा है। लेकिन चंद्रा पंत का नाम पैनल में शामिल होने के बारे में पार्टी के तकरीबन सभी नेता खुलकर बात कर रहे हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *