श्रीराम जन्मभूमि मंदिर न्यास के महामंत्री चंपतराय ने की निर्मल अखाडे के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज से भेंट – | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 23, 2024

Select your Top Menu from wp menus

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर न्यास के महामंत्री चंपतराय ने की निर्मल अखाडे के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज से भेंट –

श्रीराम मंदिर निर्माण में चंपतराय की अहम भूमिका-महंत जसविन्दर सिंह
हरिद्वार।  विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष व एवं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर न्यास तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपतराय ने शुक्रवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल पहुंचकर अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज से भेंट की। अखाड़े पहुुंचने पर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज, महंत अमनदीप सिंह ने चंपतराय का फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। भेंटवार्ता के दौरान चंपतराय ने कहा कि संत समाज व आमजन के सहयोग से अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य आकार ले रहा है। निर्माण पूरा होने पर श्रीराम मंदिर से पूरे विश्व में सनातन धर्म का संदेश प्रसारित होगा। राममंदिर निर्माण में निर्मल अखाड़े के सहयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संतों के सहयोग से ही राम मंदिर निर्माण की हिन्दू समाज की वर्षो पुरानी प्रतीक्षा समाप्त हुई। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में संत महापुरूषों ने सदैव ही अहम भूमिका निभायी है। मंदिर निर्माण आंदोलन में भी संतों का प्रमुख सहयोग रहा। श्रीराम मंदिर धर्म व अध्यात्म का प्रमुख केंद्र बनेगा। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि राममंदिर निर्माण में विहिप नेता के रूप में चंपतराय ने अहम भूमिका निभायी। हर्ष का विषय है कि श्रीराम मंदिर न्यास के महामंत्री के रूप में वे आज मंदिर निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *