प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर पार्टी ध्वज फहराने का आह्वन किया | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर पार्टी ध्वज फहराने का आह्वन किया

देहरादून। देहरादून महानगर के ब्लॉक अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों की बैठक कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं महानगर देहरादून प्रभारी जोत सिंह बिष्ट ने ली। बैठक में कांग्रेस पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी ध्वज प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर फहराने का आह्वन किया। महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा अध्यक्षता में हुई बैठक में बिष्ट ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जरूरी तैयारियों पर चर्चा की। बिष्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा सरकार की विफलताओं को भी जनता के बीच हर स्तर पर उठाएं। एक सप्ताह के भीतर सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अपने ब्लॉक और वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन कर शीघ्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। बिष्ट ने कहा कि चाहे रोजगार हो या महंगाई का मुद्दा, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश का किसान अपने अधिकारों के लिए सडक़ पर है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सभी वार्ड अध्यक्षों से पार्टी कार्यालय खोलने और पार्टी ध्वज फहराने को कहा। साथ ही नियमित रूप से मासिक बैठक करने की बात कही। बैठक का संचालन अरुण कुमार शर्मा ने किया। बैठक में जगदीश धीमान, सागर मनवाल, मुकेश सोनकर, जगदीश चौहान, मुकिम अहमद, विजेन्द्र कुमार, प्रकाश नेगी, राजेन्द्र खन्ना, देवेन्द्र सिंह, विकास थापा, दीवान बिष्ट, अल्ताफ अहमद, प्रमोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता, कमलेश रमन, हरेन्द्र बेदी, अरुण शर्मा, मधूसूदन सुंदरियाल, दानिश, सुनिल बांगा, अनिल उनियाल, गौतम सोनकर आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *