कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने किया खैरना में 15 करोड़ की 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास   | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने किया खैरना में 15 करोड़ की 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास  

नैनीताल। कैबिनेट मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने सोमवार
को खैरना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्र के लिए 15 करोड़ की
65 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। शिविर में लोगों को समाज
कल्याण सहित अन्य विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बाल
विकास विभाग ने महिलाओं व बच्चों को स्वच्छता किट भी वितरित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि
सरकार जनता के साथ ही विकास के लिए हमेशा तत्पर है। कहा, बेतालघाट के
गरीबों का विकास हमारी प्राथमिकता में है, सभी गरीब, नौजवानों की
समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा विकास का
सिलसिला जारी रहेगा। बेतालघाट क्षेत्र में 25 करोड़ की पेयजल योजनाएं
बनाई गई हैं। धारी-खेरनी योजना 6.90 करोड, धुना-कुकुबगढ़ 47 लाख, जतना
पेयजल योजना 1.27 करोड़ की योजनाएं बनाई हैं। विधायक संजीव आर्य ने कहा
क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने
रातीघाट-बुधलाकोट-कफुल्टा के 12 किमी सडक़ निर्माण का डामरीकरण सहित कई
अन्य कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। बहुउद्देशीय शिविर में उद्योग
विभाग की ओर से 60 लोगों के स्वरोजगार फार्म भरवाए गए। समाज कल्याण विभाग
ने आठ विधवा, छह वृद्ध, एक अटल आवास, तीन आर्थिक सहायता, एक राष्ट्रीय
पारिवारिक लाभ के फार्म भरवाए। पूर्ति विभाग ने 12 राशन कार्ड ऑनलाइन
अपडेट किये। शिविर में 64 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। कार्यक्रम
में भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट,
जिपं सदस्य अंकित साह, क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलसी देवी, दीवान सिंह,
जीवन वर्मा, प्रेम नाथ, एस लाल, कन्नू गोस्वामी, एसडीएम योगेश मेहरा,
समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन,
श्रम प्रर्वतन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली आदि
मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *