कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर मुहर | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सम्पन्न हुई कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर विचार किया गया। जिसमें से 10 प्रस्तावों पर कैबिनेट द्वारा स्वीकृति की मोहर लगा दी गयी है जबकि तीन प्रस्तावों को आगामी बैठक में विचार के लिए लम्बित रखा गया है।
कैबिनेट की बैठक में आज 13 प्रस्ताव लाये गये थे। बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक द्वारा पत्रकारों को आज लिये गये निर्णयों के बारे में जानकारी  दी गयी। मदन कोैशिक द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार कैबिनेट में हरिद्वार में यूनिवर्सिटी आफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाजी के निर्माण को मंजूरी दे दी गयी है। वहीं एमडीडीए में 87 पद सर्जित करने को भी कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दे दी गयी। इससे पूर्व एमडीडीए में 39 पद सर्जित करने को ही मंजूरी दी गयी थी।
आज की कैबिनेट बैठक में निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा नियमावली में भी संशोधन को मंजूरी दे दी गयी है। जिसके तहत कक्षा 8 व कक्षा 5 में फेल होने वाले बच्चों को दो माह के अंदर टेस्ट पास करने की व्यवस्था की गयी है। इन कक्षाओं में  फेल होने वाले बच्चे यदि  टेस्ट में पास हो जायेंगे तो उन्हे फेल नहीं  माना जायेगा व वह अगली क्लास में जा सकेंगे तथा टेस्ट में फेल होने पर उन्हे फेल ही माना जायेगा।
कैबिनेट बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण नियमावली में संशोधन की मंजूरी पर भी मुहर लगाते हुए इसमें बैकिंग व वित्तीय सेवा को भी जोड़ा गया है। वहीं यूपी उच्च शिक्षा परिषद नियमावली में संशोधन के बाद यूपी की जगह अब उत्तराखण्ड किये जाने को भी कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गयी है। इसके अलावा राज्य विश्वविघालय अधिनियम में भी संशोधन के लिए समिति गठन का निर्णय लिया गया है। उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष अब उच्च शिक्षा मंत्री होगें। कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *