भाजपा व कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू, प्रदेश में चलेगा अब जनता का सिक्का:  भावना पांडे  | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा व कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू, प्रदेश में चलेगा अब जनता का सिक्का:  भावना पांडे 

अल्मोड़ा। जनता कैबिनेट पार्टी के नाम से गठित नई पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। जनता इस बार के विधान सभा चुनाव में इनको नकारने जा रही है। प्रदेश में अब जनता का सिक्का चलेगा। उनकी पार्टी इसका माध्यम बनने जा रही है।
भावना ने कहा कि उत्तराखंड में जनता तीसेर विकल्प की तलाश में हैं। उन्होंने इसके लिए नई पार्टी का गठन कर जनता की मांग पूरी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस बारी- बारी से प्रदेश को लूटने में लगे हैं। मौका परस्ती की हालत यह है कि पहले कांग्रेस छोड़ चुके यशपाल आर्य ऐन मौके पर अब फिर से वापसी कर रहे हैं। जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी। उन्होंने बताया है कि नई पार्टी के लिए चुनाव आयोग को आवेदन किया जा चुका है। जल्दी ही सिंबल भी मिलने जा रही है। पार्टी सिंबल के लिए क्रेन को पहली प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा में टिकट के सशक्त दावेदार मौजूद हैं। इन पार्टियों में टिकट से वंचित रहे नेताओं को अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाने पर विचार करेगी। इसके लिए अभी से संपर्क किया जा रहा है। भावना ने कहा कि लोग राजनीति में आकर निजी संपत्ति जोड़ते आ रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी संपत्ति को बेच कर राजनीति करने का फैसला लिया है। मूलरूप से बागेश्वर जिले की रहने वाली भावना पांडे का कहना है कि पहाड़ के दु:ख दर्द को समझती हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *