रस्साकशी में भाजयुमो महानगर की टीम विजेता | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

रस्साकशी में भाजयुमो महानगर की टीम विजेता

देहरादून। भाजयुमो महानगर की ओर से गांधी पार्क में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में 15 टीमें शामिल हुई, जिसमें युवा मोर्चा महानगर की टीम अव्वल रही। रनरअप भाजपा प्रेमनगर कांवली मंडल की टीम रही।
मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट और युवा मार्चा अध्यक्ष अंशुल चावला ने विजेता टीमों का पुरस्कृत किया। मेयर गामा ने कहा कि युवा मोर्चा महानगर की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। आज युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं, युवा इस देश की रीढ़ है, युवाओं को नशे की लत छोड़कर खेलों में आगे बढ़ना चाहिए, ताकि सभी स्वस्थ रहे और देश तरक्की की ओर अग्रसर हो। युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा कि युवा मोर्चा आगे आने वाले समय में भी ऐसे ही खेलों का आयोजन करेगा। इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, युवा मोर्चा महानगर महामंत्री कुलदीप पंत, समीर डोभाल, साक्षी शंकर, तरुण जैन, शुभम रावत, सत्यम अरोड़ा, दीपक सोनकर, दीपक जेठी, अनमोल राय, अंकित जोशी, अतुल बिष्ट मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *