भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार। तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित कई सैन्य अधिकारियों की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। सभी दिवंगत सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि हैलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नि सहित 13 लोगों की मौत बेहद दुखद है। जनरल बिपिन रावत एक जिम्मेदार सैन्य प्रमुख, कर्तव्यपरायण अधिकारी और कुशल नेतृत्वकर्ता रहे। जिन्होंने अपनी काबिलियत और लगातार मेहनत की बदौलत थल सेनाध्यक्ष के बाद देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने का गौरव हासिल किया। बेहद दुखद हैलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत से पूरे भारत में शोक की लहर है। जनरल रावत उत्तराखंड की शान और देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाया। उनके नेतृत्व में देश की सेना कई गुना मजबूत हुई। देश सेवा में किए गए उनके योगदान को देश सदैव स्मरण रखेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार के लोगों को यह अकस्मिक दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। श्रद्धांजलि देने वालों में महिला मोर्चा महामंत्री अनु कक्कड़, मंडल महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मृदुला सिंघल, मंडल मध्य मंत्री पंकज गुप्ता, अवनीश जिंदल, पार्षद राजेंद्र कटारिया, वार्ड अध्यक्ष प्रभात किशोर, घनश्याम यादव, रुचि डोलिया ,गुलशन कक्कड़, विनोद कुमार, आरके सीकोरिया आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *