भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी का जन्मदिन   | Jokhim Samachar Network

Wednesday, April 24, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी का जन्मदिन  

हरिद्वार। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण कर व पौधारोपण कर उनकी लंबी उम्र व स्वस्थ जीवनशैली की कामना की। मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं से नवाज रहे हैं। प्रदेश का चहुंमुखी विकास मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा है। मनोज प्रालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली प्रदेश की जनता को पसंद है। लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित होने से आम जनमानस को लाभ मिल रहा है। प्रदेश से पलायन की समस्या भी समाप्त करने में राज्य के मुख्यमंत्री निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। निश्चित तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने मां गंगा से मुख्यमंत्री की दीद्र्यायू की कामना की। कमल प्रधान व पार्षद विकास कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया गया। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। धर्मनगरी को हरा भरा बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे हैं। इस अवसर पर संजय सिंह, अमित वालिया, समाजसेवी कमल राजपूत, सनी पारचे, राहुल, सुमित कटारिया, सुबह सिंह, अजय बबली, रोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *