भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अधीर रंजन चौधरी का पुतला | Jokhim Samachar Network

Wednesday, April 24, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अधीर रंजन चौधरी का पुतला

हरिद्वार। राष्ट्रपति के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर तिराहे पर प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के इस बयान से कांग्रेस का आदिवासी महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, आदिवासियों का शोषण किया है। देश की जनभावनाओं के अनुरूप राष्ट्रपति चुनी गयी आदिवासी महिला का अपमान कर कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद का भी अपमान किया है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से ही कांग्रेस द्रौपदी मुर्मू का उपहास उड़ा रही है। कांग्रेस इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रपति के अपमान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, सुनील सैनी, लव शर्मा, नागेंद्र राणा, प्रभात कुमार, सूबे सिंह, कमल बाल्मीकि, अभिषेक त्यागी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *