भाजपा राज्य के पांचों सीटों पर लहराएगी जीत का परचम: डॉ. निशंक | Jokhim Samachar Network

Monday, February 17, 2025

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा राज्य के पांचों सीटों पर लहराएगी जीत का परचम: डॉ. निशंक

भाजपा राज्य के पांचों सीटों पर लहराएगी जीत का परचम: डॉ. निशंक
हरिद्वार भाजपा राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से जीत का परचम लहराएगी। हरिद्वार लोकसभा सीट को भाजपा पांच लाख के अंतर से जीतने वाली है। यह दावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने धामी सरकार के दो साल पूरे होने पर शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार के दो वर्ष में किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने राज्य में समान नागरिकता संहिता विधयेक को लागू करने, नकल विरोधी कानून बनाने,धर्मातरंण विरोधी सख्त कानून बनाने एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर राज्य की धामी सरकार की जमकर तारीफ की। कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से दूसरे दलों को छोड़ भाजपा में शामिल होने की होड़ साबित करती है कि भाजपा के पक्ष में पूरा रुझान है। उन्होंने कहा कि दावा किया कि राज्य की पांचों सीटों को भारी मतों के साथ भाजपा जीतेगी। प्रेसवार्ता के दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री आशु चौधरी, लोकसभा मीडिया प्रभारी लव शर्मा, ओम प्रकाश जमदग्नि, नकली राम सैनी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *