भाजपा में देर हो सकती है पर अंधेर नहीं : निशंक | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा में देर हो सकती है पर अंधेर नहीं : निशंक

देहरादून। हरिद्वार सांसद डॉ। रमेश पोखरियाल निशंक ने विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है और पार्टी को मां समझता है। कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं, यहां देर हो सकती हैं, लेकिन अंधेर नहीं है। निशंक ने विजय संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। शुक्रवार को भाजपा महानगर कार्यालय में विजय संकल्प यात्रा को लेकर हुई बैठक में सांसद डॉ। रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोरोना काल ने हमारे बीच खाई बना दी थी, अब उस खाई को पाटने का समय आ गया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि उत्तराखंड के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा भी की है। विषय परिस्थितियों में हमें अगल राज्य दिया है। जिसके बारे में कांग्रेस कभी सोच भी नहीं सकती। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा रायपुर, धर्मपुर, राजपुर, कैंट और मसूरी विधानसभा में एक जनवरी को होगी। इस दौरान सभा और रोड शो का आयोजन होगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, कार्यक्रम संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधानसभा प्रभारी विनय गोयल, हरीश डोरा, कृष्ण कुमार, कमला चौहान, रविंद्र कटारिया, महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, सतेंद्र नेगी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *