भाजपाइयों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया   | Jokhim Samachar Network

Sunday, April 02, 2023

Select your Top Menu from wp menus

भाजपाइयों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया  

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक मंडल उपाध्यक्ष के आवास पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीता चमोली और नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार का स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवनदीप कुमार और संचालन संदीप सिंहानिया प्रजापति ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने 2024 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में ओबीसी समाज की अहम भूमिका रहने वाली है। जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी समाज हमेशा से ही भाजपा का समर्थक रहा है। विपक्ष इस बात को लेकर परेशान है और वह ओबीसी समाज में फूट डालने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश मंत्री रीता चमोली ने लोकसभा चुनाव भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने का आह्वान किया। इस दौरान राजबीर कश्यप, सतीश आर्य, पवनदीप, ललित सैनी, गौरव कपिल, उमेश पाठक, मनु रावत, रामजीलाल प्रजापति, अशोक चौहान, आदित्य गिरी, सचिन सैनी, अनिल मौर्य, कमल सैनी, लाल सिंह प्रजापति, पवन प्रजापति, रवितेश प्रजापति, विजय पासवान, राधेश्याम प्रजापति, सुनील सैनी, मनोज धीमान, रवि चन्देला, प्रदीप प्रजापति, दिनेश प्रजापति इत्यादि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *