पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकारः मदन कौशिक | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकारः मदन कौशिक

-प्रदेश अध्यक्ष ने जौनपुर में की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
देहरादून/टिहरी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज टिहरी जिले के धनोल्टी विधानसभा के विकासखंड जौनपुर का दौरा किया। श्री कौशिक के जौनपुर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोश के साथ भव्य स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। श्री कौशिक ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर ही स्पष्ट हो रहा है कि 2021 में प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने ने कहा कि पार्टी इस बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *