2022 में पुनः बनेगी भाजपा सरकार— शमशेर सिंह सत्याल | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

2022 में पुनः बनेगी भाजपा सरकार— शमशेर सिंह सत्याल

डोईवाला (आसिफ हसन) डोईवाला ब्लॉक सभागार में डोईवाला मंडल के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शमशेर सिंह सत्याल अध्यक्ष श्रम संविदा बोर्ड व अध्यक्ष संनिर्माण कर्मकार बोर्ड ने कहा कि 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनना तय है भाजपा इस बार मुख्यमंत्री सरकार न दोहराने के मिथक को तोड़ देगी। उत्तराखंड के ईमानदार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं उत्तराखंड निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है।चमोली आपदा में मुख्यमंत्री द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की भाजपा ही नहीं बल्कि विपक्ष भी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहा है ।
 मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल व जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि आप और हम सब के लिए गौरव का विषय है कि हम भारत के ही नहीं अपितु विश्व के सबसे बड़े संगठन के सदस्य हैं और भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष, चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री, और सब्जी बेचने वाला मुख्यमंत्री बन सकता है ।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुषमा चौधरी दिनेश सजवान, प्रदीप नेगी विक्रम नेगी, सोनू गोयल, कुसुम सिद्धू ,ममता नयाल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री मनवर सिंह नेगी ने किया।
 कार्यक्रम में सभासद राजेश भट्ट हिमांशु राणा, संदीप नेगी ,आशा सेमवाल, उधम सिंह, विनीत मनवाल ,नितिन बर्थवाल, उमेद सिंह, प्रेम कुमार,आरती लेखडा वर्षा वर्मा चंद्रकला ध्यानी आरती लखेरा, राममूर्ति, पूनम तोमर, शशी नेगी, राकेश नौटियाल, चंदन जयसवाल ,कृष्णा तरियाल प्रकाश कोठारी, सुमित्रा देवी,पुष्पा कुमाई, माया अधिकारी, निशा प्रवीण, अमिता सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर रागनी छोरी संतोष तोमर आशा देवी लक्ष्मी ममता देवी लीला देवी सहित कई कांग्रेसी महिलाओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की नए सदस्यों का राज्य मंत्री समशेर सिंह सत्याल,मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा चौधरी आदि ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया व भाजपा का पटका पहनाया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *