भाजपा और कांग्रेस ने राज्य गठन के मकसद को अब तक पूरा नहीं किया  :  चौहान | Jokhim Samachar Network

Friday, March 29, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा और कांग्रेस ने राज्य गठन के मकसद को अब तक पूरा नहीं किया  :  चौहान

विकासनगर। आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त गढ़वाल मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व आईजी अनंत राम चौहान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य गठन के मकसद को अब तक पूरा नहीं किया है। कहा कि दोनों ही दलों ने जनता को छलने का काम किया है। पहली बार उत्तराखंड की जनता को आप पार्टी विकल्प के रूप में मिली है। कहा कि जनता का रुझान आप के प्रति बढ़ता जा रहा है। जिसका प्रतिफल आगामी चुनावों में मिलेगा। आप पार्टी का गढ़वाल मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व आईजी अनंतराम चौहान ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसको निभाने के लिए हरसंभव प्रयत्न करेंगे। कहा कि पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। जिसके लिए रात दिन एक करेंगे। कहा कि पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाना ही उनका पूरा मकसद है।उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया व कर्नल अजय कोठियाल का आभार जताया। कहा कि अब तक भाजपा कांग्रेस का उत्तराखंड में कोई विकल्प नहीं था। लेकिन आम आदमी ने जनता के सामने अपने आप को विकल्प के रूप में पेश किया है। दोनों दलों को इस विधानसभा चुनाव में हराकर आप पार्टी प्रदेश में बहुमत की सरकार बनायेगी। चौहान ने आप कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि अब सडक़ों पर संघर्ष का समय आ गया है। कहा कि गांव-गांव घर घर जाकर आप पार्टी की नीतियों व भाजपा कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचायें। इस मौके पर संगठन मंत्री मनोज चौधरी, युवा मोर्चा सचिव आरती राणा, रोहित रोहिला, जसपाल सिंह, प्रतीक सक्सैना, दयाराम, महेंद्र सिंह चौधरी, लक्ष्मीकांत गौत, गुरुमेल सिंह राठौर,अनीता शर्मा, गुलफाम अहमद, हरि सिंह, वीरेंद्र सिंह चौधरी, क्षितिज चौहान, उदय टेलर, रमेश कुमार, राकेश गुप्ता, अशोक शर्मा, सरफराज, शमशाद अली, जलालूद्दीन अली व उस्मान मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *