अतुल कुमार बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा हरिद्वार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अतुल कुमार बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा हरिद्वार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष

हरिद्वार।  भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने अतुल कुमार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। मोर्चा का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर अतुल कुमार का स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्वागत करते हुए वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि अतुल के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मंडल मंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि  अतुल कुमार के अनुसूचित मोर्चा का कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा विधानसभा चुनावों में लाभ होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष दिनेश पांडे,  अंकुश भाटिया, गौरव भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि दत्त पप्पी, मनीष शर्मा, मनोज चौहान, कमल गुप्ता, विकल राठी, भगत सिंह, सोनू चौहान आदि सहित बड़ी संख्या में शामिल रहे कार्यकर्ता ने अतुल कुमार का स्वागत किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *