आरोपी विधायक पर तत्काल दर्ज हो मुकदमा : संजय किशोर | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आरोपी विधायक पर तत्काल दर्ज हो मुकदमा : संजय किशोर

विकासनगर से मोहित कुमार की रिपोर्ट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में पहाड़ी गली चौक पर द्वाराहाट विधायक पर दुष्कर्म प्रकरण में राज्य सरकार के दबाव में कार्रवाई न किये जाने के विरोध में पुतला दहन किया। संजय किशोर ने विधायक पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उन्हें सरकार पर प्रकरण को दबाने का आरोप लगाया। मौके पर शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, रिंकू कनौजिया, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *