आप कार्यकर्ताओं ने बताईं पार्टी की नीतियां  | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 28, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आप कार्यकर्ताओं ने बताईं पार्टी की नीतियां 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में लोगों को पार्टी की नीतियां बताईं। प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी के नेतृत्व में महाजनसंपर्क अभियान में गुरुवार को इंद्रेश नगर वार्ड में आप की दो गारंटीयो के बारे में बताया गया। पूर्व पार्षद प्रत्याशी आशीष छाछर के पिता के निधन होने पर उनके निवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की गई। पूर्व पार्षद प्रत्याशी सरिता गिरी, ऊषा शर्मा, पूर्व जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, यूथ विंग विधानसभा अध्यक्षा रेनु कटारिया, विधानसभा कोषाध्यक्ष राजन कश्यप, पूर्व संयुक्त सचिव मुकुल विडला, नीना कान्त, विशाल शर्मा ,रोशनी रावत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *