आप कार्यकर्ताओं ने सरकार व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह का पुतला फूंका | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 23, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आप कार्यकर्ताओं ने सरकार व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह का पुतला फूंका

अल्मोड़ा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 56 पदों पर बगैर विज्ञप्ति के ही गुपचुप तरीके से अपने चेहतों को नियुक्ति दिये जाने को लेकर आक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने सरकार व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच किये जाने और नैनिकता के आधार पर उच्च शिक्षा मंत्री से त्यागपत्र देने की मांग की। रविवार को आप कार्यकर्ता यहां माल रोड स्थित चौघानपाटा में एकत्र हुए। जहां उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विवि में फर्जी तरीके से नियुक्ति किये जाने मामले में सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में कई बेरोजगार हैं, जो नौकरी के लिए सडक़ों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन मंत्री और कुलपति अपने चहेतों को अवैध तरीके से नौकरियां देकर राज्य के युवाओं के साथ धोखा कर रही हैं। जिसके लिए कुलपति को तत्काल बर्खास्त कर उच्च शिक्षा मंत्री को भी नैतिक आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
ये रहे मौजूद:  पुतला फूंकने वालों में पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, एएल साह, अखिलेश टम्टा, देव सिंह टंगडिय़ा, नवीन चंद्र आर्या, एसआर बेग, अरुण दत्त तिवारी, प्रकाश कांडपाल, योगेंद्र अधिकारी, अफसान खान, नीरज सिंह, रोहित सिंह, सौरव पांडे, संदीप नयाल, दिनेश कुमार, रोहित पंत, हिमांशु बोरा, विधानसभा सचिव दीपांशु साह, युवा नेता दानिश कुरैशी, कासिम खान, नीरज ठाकुर, सौरभ ठाकुर, बैनी ठाकुर, शिवांश कुमार, नईम अंसारी, आदि लोग मौजूद रहे।
आप ने सोमेश्वर में सरकार का फूंका पुतला
सोमेश्वर। आम आदमी पार्टी ने सोमेश्वर के मुख्य चौराहे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। नुक्कड़ सभा आयोजित कर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए आप पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा मेहरा ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विवि में असिस्टेंट रिजनल डायरेक्टर के 8 पदों पर हुई नियुक्ति में भाजपा और प्रशासन के लोगों से जुड़े नाम सामने आए हैं। कहा कि 2 सितंबर 2019 में जब भर्ती का रिजल्ट आया तो तब भी उन्हीं 8 लोगों के नाम शामिल थे, जिनका जिक्र मीडिया में आई खबर में था। उन्होंने कहा कि सरकार जो बेरोजगारों को छलने का काम कर रही है, आप कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। पुतला फूंकने वालों में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मेहरा, विधानसभा संगठन मंत्री अंशुल राना, चंदन बिष्ट, नंदन राणा, राजेंद्र राणा, नंदन बिष्ट, सचिन गिरी, कस्तूरबा नंद उपाध्याय, प्रकाश बोरा, प्रकाश राना, वासुदेव बोरा, गोपाल मेहरा, खीमपाल आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *