आप प्रत्याशी भारत सिंह ने चलाया भुड्डी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान | Jokhim Samachar Network

Friday, April 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आप प्रत्याशी भारत सिंह ने चलाया भुड्डी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान

दिल्ली की तर्ज पर होगा उत्तराखंड का विकास: भारत
विकासनगर। आम आदमी पार्टी के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भारत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के साथ अब तक भाजपा कांग्रेस की सरकारें बारी बारी से छलती रही हैं। लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के विकास का संकल्प लेकर राज्य में मजबूती के साथ शिरकत की है। कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनेगी और उत्तराखंड का दिल्ली की तर्ज पर विकास होगा। आप पार्टी के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भारत सिंह ने भुड्डी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भारत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के पीछे जो भावना जनता की थी उन भावनाओं पर भाजपा व कांग्रेस ने कुठााराघात किया है। जनता की अपेक्षायें आज भी राज्य गठन से पूर्व की है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरे उत्तराखंड में बदहाल हैं। सरकारी स्कूलों में स्कूल भवन और शिक्षक नहीं है। शिक्षा स्वास्थ्य का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। कहा कि आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड में स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को दिल्ली की तर्ज पर ऊंचा किया जायेगा। केजरीवाल गारंटी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जायेगा। राज्य में सरकार बनते ही तीन सौ यूनिट फ्री बिजली, 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह, मुफ्त तीर्थ यात्रा, राज्य में सरकार बनने के छह माह के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी। जिनको नौकरी नहीं मिलेगी, उनको नौकरी लगने तक पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली, सचिव वीरेंद्र सिंह, अमित अग्रवाल, मनोज कुमार, फिरोज खान, संजय सोहल, बबलू चौधरी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *