आम आदमी पार्टी का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन  | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आम आदमी पार्टी का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मलिन बस्तियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही बदहाल सड़कों को दुरुस्त करवाने की मांग की। मौजूद लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश प्रकट किया। पार्टी के एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सैलवान ने कहा कि पूर्व में भी इन मांगों को लेकर निगम प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन निगम और सरकार के स्तर से कोई निर्णय नहीं हो पाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान ममता सैलवान, सुरजीत सिंह, सुमित शर्मा, विकी मेहरा, गौरव गुप्ता, शिवानी गौड़, शबनम, लक्ष्मी राय, सरिता वर्मा, सुनीता राय, कृष्णा बोहरा आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *