आम आदमी पार्टी ने शुरू किया हर हाथ तिरंगा अभियान | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 23, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया हर हाथ तिरंगा अभियान

101 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 101 फीट तिरंगे के साथ पैदल मार्च निकाला। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली से हर हाथ तिरंगा अभियान शुरू किया गहया। अभियान के तहत हरिद्वार जिलाध्यक्ष संजय सैनी एवं महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 101 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ भगतसिंह चौक से चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल चौक से वापस भगत सिंह चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि तिरंगा  भारत की शान है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आहवान पर हर आदमी के हाथों में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा होना चाहिए। सभी को यह संकल्प लेना चाहिए। हेमा भण्डारी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अरविंद केजरीवाल द्वारा 500 बड़े तिरंगे लगाने का संकल्प लिया गया है। साथ ही तिरंगों की देखरेख के लिये समितियों का गठन कर एक हजार वोलेंटियरस तैयार करने की बात कही है। उत्तराखंड सरकार को भी दिल्ली के मुख्यमंत्री से सीख लेकर ऐसे वालिंटियर तैयार करने चाहिए जो केवल उत्तराखंड की तरक्की के लिये सोचे। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा आम आदमी पार्टी द्वारा फहराया जाएगा। उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर भाईचारा और एकता का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का देश है और तिरंगा हमारी शान है। हम सब का यही प्रयास होना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो हम तिरंगे के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने देंगे। इस यात्रा के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को तिरंगे भी वितरित किए और सभी को अपने घराें में झंडा फहराने को प्रेरित किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, जिलाध्यक्ष संजय सैनी, महानगर अध्यक्ष अनिल सती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह,  ओपी मिश्रा, वरिष्ठ नेता रघुवीरसिंह पंवार, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश लोहाट,विधानसभा अध्यक्ष ज्वालापुर कुर्बान अली, पवन धीमान, मयंक गुप्ता, करण सिंह,  भरत कुमार,अनूप मेहता, सागर, एडवोकेट सचिन बेदी, जिला सोशल मीडिया पुलकित गोयल, महावीर कंडवाल, अंकित, अजय मुखिया, अशोक कुमार,शिव कुमार, श्री राम पाल सिंह, डा.ब्रहमपाल सिंह, सोनिया कामरा, प्रवीण कुमार, शाहनवाज चौधरी,  श्रवण कुमार, राव तनवीर अली, किरण कुमार दुबे, फारुख अली, अकरम कांच वाले, खलील राणा, शमशाद, खालिद हसन, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, संदीप झाबरी, अनिल कुमार, संजीव चौहान, अंजू सिंघानिया, यामिनी चौधरी, फिरोज, विशाल सैनी, ममता सिंह, निर्वाण सैनी, अंशुल शर्मा, जातिराम, दीपक कुमार, विजय कुमार, नितिन कुमार, आफताब अब्बासी, सलीम अब्बासी, मनवर अली, यशपाल चौहान, शिशुपाल सिंह नेगी, संजय, हुसैन ठेकेदार, खलील राणा, शमशाद, अमरीश गिरी, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, शाइन अशरफ, विशाल शर्मा, संजय गौतम  आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *