बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश को लेकर यात्रा पर निकली प्रतिभा का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश को लेकर यात्रा पर निकली प्रतिभा का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक मधु जैन और प्रोटोकोल मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा महानगर कार्यालय में 37 वर्षीय प्रतिभा पुण्डीर सेंगर का जो कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर अब तक 700 किलोमीटर की पद यात्रा कर चुकी हैं का देहरादून पहुंचने पर स्वागत किया।
दिल्ली के इंडिया गेट से केंद्रीय राज्य मंत्री बीके सिंह ने उनकी इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया था। मधु जैन ने बताया कि प्रतिभा मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली हैं और पेशे से टैक्सटाइल डिजाइनर हैं। 2004 में उनकी शादी आर्मी अफसर मनीष सेंगर से हुई थी जो आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। शादी के बाद ही उन्होंने आर्मी के अफसरों की पत्नियों के लिए होने वाले संस्कृति और खेलकूद के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़़कर हिस्सा लिया और कई बार अवार्ड जीते। यात्रा में प्रतिभा के साथ उनके दो छोटे बच्चे भी उनके हौंसला बढ़ाते हैं। प्रतिभा पुंडीर ने का की मैं रास्ते में आते हुए गांव गांव कस्बे और रस्ते में जो भी कोई मिलता है स्कोर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जानकारी और कानून के बारे में वार्ता करती हूं। प्रतिभा ने बताया कि यह अभियान 2016 से चला रही हैं। कार्यक्रम संयोजक जोगिंदर सिंह पुंडीर ने कहा की आज हमें अपने समाज को बेटी के बारे में जो उनकी सोच है उसको बदलना है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री आदित्य चैहान, राजेंद्र ढिल्लो, रतन सिंह चैहान, रेशम विभाग के चेयरमैन अजित सिंह चैधरी, पार्षद अमृता सिंह, मीनाक्षी मौर्य, रजनी देवी, अनीता सिंह, विशाल, संयोगिता, मंडल अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी, विशाल गुप्ता, पूनम नौटियाल, मंजू शर्मा, गीता वर्मा, राखी रावत आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *